Showing posts with label हदीस. Show all posts
Showing posts with label हदीस. Show all posts

Saturday, 2 April 2022

कुराआने करीम और मासूमीन के फरमान

 


इस में किसी को शक व शुबहा करने की गुंजाईश  नहीं के दीने इस्लाम की अस्ल और बुनियाद कुरान मजीद ही है. 

जनाबे रिसालत मआब (स.अ.) और अइम्माए ताहेरीन (अ.स.) की हदीसें भी इस्लामी शरीयत में बुनियादी हैसियत रखती हैं.


लेकिन,
वोह इस लिए के उन की ज़ुबाने हक्क़, क़ुरआने करीम का ही बयान थी.

यही वजह है के जब किसी मासूम (अ.स.) से अपने बयान की सच्चाई पेश करने के लिये दलील तलब कर ली जाती थी तव आप बिला ताम्मुल और देरी के कुरआने मजीद की आयात पढ़ दिया करते थे और 

जिस मक़ाम पर सामईन को मासूम के किसी बयान को कुरआन के मुताबिक़  होना मालूम होता था तो वह ख़ामोशी से मासूम की बातें सुनते थे

इसी बिना पर तो मासूम ने खुद बार बार इरशाद फ़रमाया के हमारी हदीसों में से जो कुरआन के मुताबिक़ न हो उसे दीवार पर मार दो, वह हमारी नहीं बल्कि हमारी तरफ मंसूब कर दी गई है. अगर  वह  हमारी है तो वह कुरआन के ख़िलाफ़ नहीं हो सकती.

चुनान्चे, मासूमीन का कुर आन के साथ होना और कुर आन का उन के साथ होना हदीसे सक़लैन और नबी (स.अ.) से दूसरी हदीसें से साफ़ ज़ाहिर है.

बहेर कय्फ़ दीनी और इस्लामी ओलूम का दारोमदार और बुनियाद कुरआन मजीद ही है. 


Saturday, 1 May 2021

इल्म जिससे फायेदा पहुंचे

 उसूले काफ़ी में है....

एक रोज़ हज़रत रिसालत मआब (स.अ/) मस्जिद में तशरीफ़ लाए 

लोगों की भीड़ देख कर वजह पूछी :

किसी ने अर्ज़ किया के हुज़ूर यहाँ एक अल्लामा आये हैं जिन के इर्द गिर्द लोग मौजूद हैं.

आप ने दरयाफ्त किया: अल्लामा का क्या मतलब?

लोगों ने अर्ज़ की, हुज़ूर एक शख्स है जो अरब की क़दीम तारीख और नस्लों का इल्म रखता है और माहिर है.

लोग उससे इन्हीं मोज़ू पर सवाल कर रहे हैं .

आपने फ़रमाया: यह एक ऐसा इल्म है जिससे आलिम को कोई फायेदा नहीं और इस के जाहिल को कोई नुकसान नहीं.बल्कि इल्म तो सिर्फ तीन तरह के हैं.

१. मोहकम आयात का इल्म

२. फरायेज़ का इल्म

३. सुन्नत का इल्म (कुरआन, हदीस और फ़िक्ह )